Lok Sabha Election: जालंधर से बसपा प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाए सनसनीखेज आरोप, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 30 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Election 2024: जालंधर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी बलविंदर कुमार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बलविंदर कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि हमारी पार्टी और वर्करों को प्रशासन द्वारा दरकिनार किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा हमारे से पक्षपात किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

बलविंदर कुमार ने बताया कि बसपा के नेताओं को सिर्फ टारगेट किया जा रहा है। बलविंदर कुमार ने बताया कि कई आम आदमी पार्टी के नेता ऐसे हैं, जो कि कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान भी हथियार लेकर घूम रहे हैं। लेकिन हथियार जमा करवाने के लिए बसपा के नेताओं और वर्कर्स पर ही जोर दिया जा रहा है।

नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया

बलविंदर कुमार ने बताया कि एसीपी सेंट्रल द्वारा हमारी पार्टी के नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया था। इसे लेकर उन्होंने शिकायत भी की थी, मगर उन्हें हटाया नहीं गया। इसी तरह के कई मुद्दों पर बलविंदर कुमार ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जालंधर से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार को बीते दिन पार्टी ने मैदान में उतारा है। इससे पहले भी बलविंदर कुमार द्वारा जालंधर लोकसभा सीट पर बसपा की ओर से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें उस वक्त हार का सामना करना पड़ा था।

पंजाब कांग्रेस प्रधान की पत्नी बोलीं-मुझसे गलती हो गई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *