PM Narendra Modi: ‘जब तक मैं जिंदा हूं, धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं दूंगा’- मोदी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 30 Apr 2024

संगारेड्‌डी। PM Narendra Modi: Lok Sabha Election 2024- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा है कि कांग्रेस (Congress) वाले मुसलमानों को रातोंरात OBC बना देते हैं। हमारे तेलंगाना में जो लिंगायत, मराठा समाज के लोग हैं, उसमें 26 जातियां ऐसी हैं जो OBC में जाने की मांग कर रही हैं। लंबे समय से इसपर चर्चा चल रही है। कांग्रेस वालों को मराठा, लिंगायत, इन 26 जातियों को OBC बनाना मंजूर नहीं है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पीएम मोदी आज तेलंगाना के संगारेड्‌डी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा कि – जब तक मैं जिंदा हूं, SC, ST और OBC की कीमत पर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र और तेलंगाना के दौरे पर हैं। संगारेड्‌डी से पहले वे महाराष्ट्र के धाराशिव, माढा और लातूर में सभाएं कर चुके हैं।

झूठ की दुकान बंद होनी चाहिए

धाराशिव में पीएम मोदी ने कहा- जो विरोधी भाजपा सरकार का मुकाबला नहीं कर पा रहे, वे सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो चलाकर तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अब उनकी हालत ऐसी है कि जब उनका झूठ काम नहीं कर रहा तो वे मेरे चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपनी मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो बेच रहे हैं। झूठ की यह दुकान बंद होनी चाहिए।

बाजरा को लोकप्रिय बनाने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा- हमारी सरकार दुनियाभर में बाजरा को लोकप्रिय बनाने पर जोर दे रही है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि बाजरा दुनियाभर में खाने की मेज तक पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेरे लिए राजकीय रात्रिभोज दिया था, उसके मेन्यू में बाजरा था।

कांग्रेस का पंजा जनता का पैसा लूटता था

मोदी ने माढा में कहा- कांग्रेस का पंजा जनता का पैसा लूटता था। जिसके पास 400 सांसद थे, अब वो 250 लोगों को चुनाव भी नहीं लड़वा पा रही है। आपको कांग्रेस के एक्सरे से सावधान रहना है। कांग्रेस के शहजादे गली-गली घूमकर कह रहे हैं कि उनको मौका मिलेगा तो वो आपका एक्सरे निकालेंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

आपके घर में पड़े सोने और संपत्ति का ये हिसाब लगाएंगे। इसके बाद इसे बांट देंगे। कांग्रेस वाले विरासत टैक्स की भी बात कर रहे हैं। कांग्रेस कहती है कि जो आप बचत करते हैं उस पर सरकार का भी हक होगा। ये मार्क्सवादियों और नक्सलवादियों की विचारधारा है।

पंजाब कांग्रेस प्रधान की पत्नी बोलीं- मुझसे गलती हो गई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *