Punjab News: लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जाएगा ‘चुनाव निमंत्रण’

Daily Samvad
3 Min Read
Sibin C
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 30 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: लोकसभा मतदान-2024 में ‘इस बार 70 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने की मुहिम के अंतर्गत पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर की तरफ से एक और अनूठी पहल की गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए इस बार पंजाब के सभी डिप्टी कमिशनरों की तरफ से बीएलओज़ (बूथ स्तरीय अधिकारी) के द्वारा वोटरों को घर-घर ‘चुनाव निमंत्रण’ कार्ड भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में वोटरों की अधिक से अधिक भागीदारी यकीनी बनाने के लिए सभी जिलों के डिप्टी कमिशनरों की तरफ से वोटरों को ‘चुनाव निमंत्रण’ दिया जाएगा, जिसमें वोटरों को 1 जून, 2024 को अपनी वोट के अधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है। यह कार्ड बीएलओज़ की तरफ से घर-घर दिए जाएंगे।

Punjab News: लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जाएगा ‘चुनाव निमंत्रण’

सिबिन सी ने आगे बताया कि राज्य के हर ज़िले में बड़े स्तर पर पहले ही स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटरज एजुकेशन और इलैकटोरल पार्टीसीपेशन) गतिविधियों के अंतर्गत चुनाव जागरूकता सम्बन्धी विशेष मुहिमें चलाईं जा रही हैं और इस पहलकदमी का मकसद भी ‘इस बार 70 पार’ के लक्ष्य को हासिल करना और वोटिंग प्रक्रिया के दौरान वोटरों के समूचे तजुर्बे को आनंददायक और सन्तोषजनक बनाना है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

उन्होंने बताया कि कार्ड में एक क्यू आर कोड भी दिया गया है जिसको स्कैन करके वोटर अपने पोलिंग बूथ संबंधी भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। सिबिन सी ने बताया कि वोटिंग वाले दिन हर बूथ पर वोटरों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध यकीनी बनाऐ जा रहे हैं, जिसमें पीने वाला पानी, वेटिंग एरिया, पुरुषों और महिलाओं के लिए साफ़-सुथरे शौचालय और शैड आदि शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वोटरों से अपील की है कि वह बढ़-चढ़ कर लोक सभा मतदान-2024 में हिस्सा लें और अपनी वोट का सही इस्तमाल करके लोकतंत्र को और मज़बूत बनाने में अपना योगदान डालें।

पंजाब कांग्रेस की पत्नी बोलीं-मुझसे गलती हुई, संगत मुझे माफ कर दे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *