डेली संवाद, बीरभूम। Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे के दौरान सूरी स्थित भारत सेवाश्रम संघ के बीरभूमि आश्रम पहुंचे। सीएम योगी जैसे ही आश्रम पहुंचे, वहां मौजूद लोगों में शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
इसके साथ ही कई लोगों ने शष्टांग कर आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं सीएम के पहुंचते ही पूरा आश्रम जय श्री राम के नारे से गूंजने लगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्रम में मौजूद आश्रम के गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
इसके बाद उन्होंने शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। वहीं आश्रम के प्रांगण में बैठ कर लोगों से बात चीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान कई साधु संतों ने उनको अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।