Crime News: नाबालिग ने महिला का न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पैसे न देने पर वीडयो वायरल करने की दी धमकी

Daily Samvad
3 Min Read
viral-video
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, भरतपुर। Crime News: राजस्थान के भरतपुर से महिला का न्यूड वीडियो (Nude Video) बनाकर ब्लैकमेल करने का मामले में सामने आ रहा है। खबर है कि भरतपुर में बिजनेसमैन की पत्नी का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक भरतपुर 17 साल के लड़के ने पड़ोसी बिजनेसमैन के घर के बाथरूम के गीजर पर हिडन कैमरा लगा दिया और बाद में वह कैमरा अपने फोन के साथ कनेक्ट कर लिया।

बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपए

इसके बाद आरोपी लड़ने ने बिजनेसमैन की पत्नी (40) का न्यूड वीडियो मोबाइल में लेकर उसके स्क्रीन शॉट ले लिए और बाद में बिजनेसमैन को ब्लैकमेल किया। साथ ही 2 लाख रुपए की मांग करने लग पड़ा और ना देने पर फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा।

आरोपी 12वीं कक्षा का छात्र

जिसके बाद परेशान होकर बिजनेसमैन ने इसकी शिकायत थाने में की और फिर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़का 17 साल का है और वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है और वह ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड भी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इस साजिश में उसने अपने दोस्त मोहित (20) और अब्दुल (22) का साथ लिया था पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बिजनेसमैन की पत्नी को इस बात की जानकारी तब मिली जब वह बाथरूम में गई तो उसे गीजर के पीछे लाल लाइट जलती दिखी।

पुलिस ने तीनों आरोपी किए गिरफ्तार

जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी अपने पति को दी और जब पति ने चेक किया तो वह कैमरा था। जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल, 1 लैपटॉप बरामद किए है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *