डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में चल रही कथा के दौरान प्रसाद खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बहादुरगढ़ में कथा चल रही थी इस दौरान वहां आए होने लोगों को मक्खन-मिश्री का प्रसाद बांटा गया।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
जैसे ही लोगों ही वहां प्रसाद का सेवन किया तो 4 महिलाओं और दो बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं ये देखते ही कथा में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि प्रसाद मुंह में रखते ही उन्हें जलन होना शुरू हो गई जिसके बाद उल्टियां होने लग पड़ी। इसके बाद प्रसाद किसी को नहीं बांटा गया वहीं एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उसका गला और जीभ बुरी तरह से झुलस गया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
बता दे कि बहादुरगढ़ के बादली रोड पर मेला ग्राउंड के पास 31 मार्च से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई थी। बुधवार (3 अप्रैल) को कथा के दौरान ही श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। शाम को समापन अवसर पर महिलाओं को खीर और मक्खन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।
अब कुछ ही लोगों को प्रसाद बांटा गया था जिससे उनको जलन होने लग पड़ी जिसके बाद प्रसाद को बांटना बंद कर दिया और घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं के आयोजक पंडित महेश ने बताया कि ये प्रसाद सभी श्रदालु अपने अपने घर से लाए थे।
तस्कर का खुलासा, MLA के खासमखास पर आरोप









