NIA Team Attacked In Bengal: ED के बाद NIA टीम पर हमला, ग्रामीणों ने गाड़ी घेरकर किया पथराव

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कोलकाता। NIA Team Attacked In Bengal: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम पर हमले की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में तृणमूल कांग्रेस के नए नेता के घर हुए बम धमाकों की जांच के लिए एनआईए की टीम शनिवार सुबह यहां पहुंची।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

जब एनआईए के अधिकारी दोनों आरोपियों को अपने साथ ले जाने लगे तो करीब 150 ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और एनआईए अधिकारियों को रोकने की कोशिश की और वाहनों पर पथराव किया। घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

वहीं दो अधिकारी घायल बताए जा रहे है। एनआईए की टीम केंद्रीय सुरक्षा बल को भी अपने साथ ले गई थी। उनकी मदद से एनआईए की टीम गिरफ्तार आरोपियों को लेकर कोलकाता रवाना हो गयी। बता दें कि पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर में 3 दिसंबर 2022 को एक विस्फोट में एक छत वाला घर ढह गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *