Punjab News: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पंजाब पुलिस के ACP और गनमैन की जिंदा जलकर मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना के समराला के दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हो गया। फॉर्च्यूनर कार में सवार एसीपी और उनके गनमैन की मौत हो गई।

जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक एसीपी की पहचान संदीप और गनमैन की पहचान परमजोत के रूप में हुई है। जब उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

हादसा देर रात समराला के दयालपुरा बाईपास पर हुआ। पुलिसकर्मियों की फॉर्च्यूनर कार और सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार टक्कर होने से फॉर्च्यूनर कार में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में लुधियाना में तैनात ए.सी.पी. संदीप सिंह और उनके गनमैन की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

लुधियाना की ईस्ट सब डिविजन में तैनात एसीपी संदीप सिंह अपने गनमैन प्रभजोत सिंह और ड्राइवर के साथ फॉर्च्यूनर कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। जब उनकी कार समराला के गांव दयालपुरा के पास हाईवे पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे फॉर्च्यूनर अनियंत्रित हो गई और कार में आग लग गई।

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *