Punjab Politics: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read
AAP
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Politics: एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) शुरू हो गए है। वहीं दूसरी तरफ नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी जारी है कोई टिकट ना मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़ रहा है और किसी का कोई और कारण है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस समय पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना के पूर्व विधायक ने AAP से दिया इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना में होटल व्यवसायी और आप के वरिष्ठ नेता जस्सी खंगूड़ा ने इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि जस्सी खंगूड़ा लोकसभा चुनावों में टिकट न मिलने के चलते वह नाराज चले आ रहे थे। पार्टी ने जस्सी पर भरोसा जताने के बजाय मौजूदा विधायक अशोक पराशर पप्पी को टिकट दे दिया। जिसके चलते जस्सी पार्टी से नाराज चल रहे थे।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

उन्होंने कहा कि 2 साल आप में काम किया है। उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। अभी आने वाले समय में वह किसी राजनीतिक पार्टी में नहीं जा रहे। बता दे कि जस्सी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

जस्सी खंगूड़ा शहर में बड़े कारोबारियों में जाने जाते हैं, उनका लुधियाना शहर में फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा भी है। इसके साथ वह अन्य कई कारोबार करते हैं। जस्सी खंगूडा किसी समय कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी नजदीकी रहे हैं।

कांग्रेसी ही कांग्रेस के दुश्मन, कभी करते थे गुणगान, अब खोल रहे हैं एक दूसरे की पोल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *