डेली संवाद, चंडीगढ़। Accident News: चंडीगढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि चंडीगढ़ में ऑटो और कार की भीषण टक्कर हो गई है। इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में सुखना लेक से गवर्नर हाउस की तरफ जाने वाली सड़क पर भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये हादसा SUV गाड़ी और ऑटो के बीच हुआ है। ऑटो में कुल पांच छात्र सवार थी।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
जिसमें एक छात्र और ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं बाकी चार छात्र घायल हो गई। इन चार में से दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। जोकि वह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की रहने वाली है।
वह BA फाइनल की स्टूडेंट थी। वहीं दूसरी तरफ घायल छात्राएं लद्दाख की बताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी छात्राएं खालसा कॉलेज में पेपर देने के लिए जा रही थी। आज कॉलेज में इनका पहला पेपर था।