डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छोटे-बड़े नेता इधर से उधर कूद कर रहे हैं। ताजा उछल कूद जालंधर में हुई है। भाजपा से AAP में और अब AAP से फिर भाजपा में चले गए। ये नेता हैं विनीत धीर और उनका ग्रुप।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में आए विनीत धीर ने अपने ग्रुप के साथ फिर से भाजपा में वापसी कर ली। विनीत धीर जब भाजपा छोड़ AAP में आए थे तब यही चर्चा थी कि उन्हें आम आदमी पार्टी जालंधर का मेयर बनाएगी। जिसके चलते उन्होंने अपना ग्रुप मजबूत करना शुरू किया था।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
विनीत धीर और उनका ग्रुप शीतल अंगुराल से जुड़ा हुआ था, जिससे तब शीतल अंगुराल AAP छोड़ भाजपा में गए, तभी से ये चर्चा चल रही थी कि देर-सवेर विनीत धीर अपने कुछ लोगों के साथ फिर से भाजपा में वापस लौंटेंगे। शीतल अंगुराल भी भाजपा छोड़ आप में आए थे। फिर आप छोड़ भाजपा में चले गए।