LPG Gas Cylinder: कामर्शियल सिलैंडर के रेट घटे, लोकसभा चुनाव के बीच लोगों को बड़ी राहत

Daily Samvad
3 Min Read
LPG cylinders
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 403 शब्द|📅 01 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। LPG Gas Cylinder Price Today: लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मई के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price Update) के दाम को रिवाइज किया है। आज से सिलेंडर की नई दरें जारी है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के लिए मतदान हो रहे हैं। ऐसे में इस चुनावी माहौल में एक बार फिर से सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder Price Cut) के दाम में 19 रुपये की कटौती की गई है। लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है।

नई दरें आज से लागू हो गया

आपको बता दें कि ये कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुआ है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें आज से लागू हो गया है। इसका मतलब है कि अगर आप आज सिलेंडर ऑर्डर करते हैं तो आपको नई दरों पर सिलेंडर मिलेगा।

कमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट

  • राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपये था। आज से इनकी कीमत 1745.50 रुपये हो गई।
  • कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,879 रुपये से कम होकर 1,859 रुपये हो गई है।
  • मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1717.50 रुपये थी। आज से इनकी कीमत 1698 रुपये है।
  • चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 1,911.00 रुपये है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

जबकि कंपनियों ने इस बार भी घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर 803 रुपये पर ही मिलेगा। एर फरवरी को महिला दिवस के मौके पर घरेलू सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद घरेलू सिलैंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थी को घरेलू सिलेंडर 603 रुपये में मिल रहा है। पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ मिलता है। यह योजना वर्ष 2016 में शुरू हुई। इस योजना की अवधि मार्च 2024 को खत्म होने वाली थी पर कैबिनेट ने अब इसकी अवधि को 31 मार्च, 2025 तक बढ़ा दिया है।

पंजाब कांग्रेस प्रधान की पत्नी बोलीं- मुझसे गलती हो गई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *