Punjab News: चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और ’फेक न्यूज’ पर रखी जाए पैनी नज़र- सिबिन सी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 426 शब्द|📅 01 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बुधवार को लोक सभा मतदान-2024 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के सभी डिप्टी कमिशनरों- कम- ज़िला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ वीडियो कानफ़रंसिंग के द्वारा मीटिंग की।

मीटिंग के दौरान सिबिन सी ने पोलिंग स्टेशनों पर प्रबंधों, पोलिंग स्टाफ की तैनाती, संवेदनशील मैपिंग, स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटरज एजुकेशन और इलैकटोरल पार्टीसीपेशन) गतिविधियों, वैबकास्टिंग, सीआरपीऐफ की तैनाती, संचार योजना, अंतरराज्यीय सरहदों पर सुरक्षा प्रबंधों के साथ-साथ राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मीटिंग के दौरान अलग-अलग गतिविधियों जैसे कि चुनाव पहचान पत्र, वोटरों की जानकारी, वैबकास्टिंग, ई. वी. एम. स्टोरेज और ट्रांसपोरटिंग, फेक न्यूज की जांच, संवेदनशील पोलिंग क्षेत्रों की पहचान, अन्य मॉडल पोलिंग बूथों की स्थापना, कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा और हर जिले से तैयारियों सम्बन्धी जानकारी ली गई।

ज़िला अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मतदान में ’इस बार 70 पार’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उनकी तरफ से की जा रही अलग-अलग गतिविधियों और पहलकदमियों के बारे अवगत करवाया। उन्होंने पारदर्शी और निर्विघ्न मतदान करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित सभी दिशा- निर्देशों की पालना करने के लिए अपनी वचनबद्धता को दोहराया।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

सिबिन सी ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रशिक्षण स्थानों, डिसपरसल सैंटरों, पोलिंग स्टेशनों और कुलैकशन केन्द्रों पर अलग- अलग तरीकों के द्वारा पोलिंग स्टाफ को गर्मी से बचाने के लिए ज़रुरी उपाय करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग स्टेशनों और गिनती केन्द्रों पर स्टाफ के लिए छाया, पीने वाले पानी, वेटिंग एरिया, बढ़िया क्वालिटी के शौचालयों का प्रबंध करने के लिए भी कहा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में सातवें और आखिरी पड़ाव की वोटिंग 1 जून को होगी और नामांकन पत्र दाखि़ल करने के लिए 7 मई को नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। उन्होंने सभी ज़िला अधिकारियों को बताया कि निर्वाचन आयोग सभी प्रबंधों की तैयारियों की प्रगति पर नज़र रख रहा है। उन्होंने मतदान से सबंधित सभी कामों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए पूरे तालमेल के साथ काम करने के लिए कहा।

मीटिंग के दौरान विशेष डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला, अतिरिक्त डीजीपी- कम-राज्य पुलिस नोडल अफ़सर मुहम्मद फारूकी, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीश नैयर और अभिजीत कपलिश, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सकत्तर सिंह बल्ल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पंजाब कांग्रेस प्रधान की पत्नी बोलीं- मुझसे गलती हो गई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *