Rule Changed From 1 May: आज से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 01 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rule Changed From 1 May: आज से नया महीना शुरू हो गया है। मई की शुरुआत के साथ ही पैसों से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। ऐसे में इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। हम आपको आज से बदले गए नियमों की जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

  • 1 मई से LPG गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें गिर गई हैं।
  • देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक ICICI बैंक ने अपने बचत खाते के नियमों में बदलाव किया है। बैंक ने विभिन्न सेवाओं जैसे डेबिट कार्ड शुल्क, चेक बुक जारी करने का शुल्क, आईएमपीएस आदि के शुल्क में बदलाव किया है। ये नियम 1 मई 2024 यानी बुधवार से लागू हो गए हैं।
  • Yes बैंक ने अपने बचत खाता शुल्क में बदलाव किया है। नए बैंक शुल्क 1 मई 2024 से प्रभावी हैं। इसके अलावा बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किया है। अब आपको 15,000 रुपये से अधिक के यूटिलिटी बिल भुगतान पर 1 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। नए नियम आज से लागू हो गए हैं।
  • IDFC फर्स्ट बैंक ने भी अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किया है। अब ग्राहकों को बैंक के क्रेडिट कार्ड से 20,000 रुपये से ज्यादा के यूटिलिटी बिल का भुगतान करने पर 18 फीसदी जीएसटी के अलावा 1 फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
  • मई महीने में बैंकों की कई छुट्टियां हैं। इस महीने विभिन्न राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।
  • HDFC बैंक ने अपनी स्पेशल सीनियर केयर एफडी की आखिरी तारीख 10 मई तक बढ़ा दी है। 5 से 10 साल की यह FD स्कीम 7.75 फीसदी ब्याज दे रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

पंजाब कांग्रेस प्रधान की पत्नी बोलीं- मुझसे गलती हो गई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *