Aamir Khan: आमिर खान ने कपिल के शो पर सुनाया अपना दुख, बोले- वो कभी मेरी सलाह नहीं लेते

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Aamir Khan: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) में बीते शनिवार को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) नजर आए थे।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस दौरान कपिल ने आमिर संग खूब मजाक मस्ती की और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खूब बातचीत भी की। इसी के साथ उन्हें अपने बच्चों को लेकर भी शिकायत की उन्होंने कहा कि उनके उनकी बात नहीं सुनते।

मेरे बच्चे मेरी बात नहीं सुनते- आमिर खान

आमिर खान भले ही बॉलीवुड के सुपरस्टार क्यों न हो लेकिन अक्सर आम जनता और सेलेब्स की कुछ परेशानियां सेम रहती हैं। इसका खुलासा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) में किया। शो में उन्होंने खुलकर अपने दिल की बात की। आमिर ने कहा, ‘मेरे बच्चे मेरी बात नहीं सुनते हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि हमारी पीढ़ी बीच में फंस गई है।

The Great Indian Kapil Show
The Great Indian Kapil Show

हम अपने माता-पिता की बात सुनते थे। हमने सोचा था कि हमारे बच्चे हमारी बात सुनेंगे और हमारा समय भी आएगा, जैसा कि रणवीर सिंह ने अपने गाने ‘अपना टाइम आएगा’ में कहा था, लेकिन जब हम माता-पिता बने तो हमारे बच्चे बदल गए थे। वे हमारी बात ही नहीं सुनते। पहले हमारे माता-पिता ने हमें डांटा और अब हमारे बच्चे भी वही कर रहे हैं।’

वो कभी मेरी सलाह नहीं लेते- आमिर

आमिर ने आगे कहा, जहां एक ओर दूसरों के बच्चे उनसे कुछ सीखने की उम्मीद रखते हैं, वहीं उनके बच्चे उनकी सलाह को नजर अंदाज कर देते हैं।

आमिर ने कहा कि वो कभी मेरी सलाह नहीं लेते। अभिनेता ने कहा सिर्फ उनके बच्चे ही नहीं, बल्कि उनकी बहन फरहत और निकहत भी उनकी नहीं सुनती।

आमिर का वर्कफ्रंट

आमिर के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें आखिरबार फिल्म लाल सिंह चड्ढा (2022) में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेता ने रेवती की सलाम वेंकी (2022) में भी एक कैमियो भूमिका निभाई थी। अब जल्द आमिर एक्टर सनी देओल के साथ लाहौर 1947 में नजर आएंगे। इसके अलावा ‘सितारे जमीन पर’ में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *