Bhindi Dishes: भिंडी की केवल सब्जी ना बनाएं, घर पर बनाएं भिंडी की ये टेस्टी डिशेज

Daily Samvad
3 Min Read
Ladyfinger
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bhindi Dishes: भिंडी, जिसे अंग्रेजी में लेडी फिंगर के नाम से भी जाना जाता है, इस मौसम में मार्केट में मिलनी शुरू हो जाती है। इसका स्वाद कुछ लोगों को खूब पसंद आता है, तो कुछ इसे कम ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर भिंडी विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जानी जाती है। इसलिए इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन हम कई तरह की डिशेज के रूप में कर सकते हैं, जिनके बारे में जानकर जिन्हें भिंडी खाना नहीं पसन्द है, वे भी अब इन डिशेज को चटकारा लगाकर खाएंगे।

भिंडी कढ़ी

बेसन, हल्दी पाउडर, दही और पानी का घोल तैयार करें।अब गर्म पैन में तेल, करी पत्ता, मेथी दाना, हींग और मिर्च से तड़का डालें और फिर इसमें प्याज, लहसुन,अदरक को हल्का फ्राई करें। अब तैयार बेसन का घोल डालकर कढ़ी तैयार करें।

दूसरी तरफ भिन्डी को दो टुकड़ों में काटकर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा-सा नमक डालकर डीप फ्राई करें। अब एक पैन में देसी घी और लाल मिर्च पाउडर का तड़का तैयार करके पहले से तैयार बेसन की कढ़ी डालें, अब इसमें डीप फ्राई भिंडी को डाल दें। ऊपर से धनिया पत्ती से गार्निश करें और गर्म चावल के साथ सर्व करें।

भिंडी पुलाव

इसे बनाने के लिए एक पैन में तेल डालकर, इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च गाजर, मटर, टमाटर और बींस के टुकड़ों को फ्राई करें और इसमें गोल कटे हुए भिंडी के टुकड़ों को डालकर ऊपर से मसाले और नमक डालकर पकाएं। अब इसमें उबले हुए बासमती चावल को डालकर अच्छे से मिक्स करें। ऊपर से तले हुए प्याज और देसी घी डालकर सर्व करें।

भिंडी चाट

इसे बनाने के लिए भिंडी को काटकर बेसन, हल्दी पाउडर के साथ डीप फ्राई किया जाता है और फिर इसे इमली की चटनी प्याज, टमाटर और चाट मसाले के साथ तैयार किया जाता है। यह एक तरह का भिंडी सलाद है, जिसका तीखा, चटपटा और मसालेदार स्वाद आपको जरूर पसन्द आयेगा।

भिंडी फ्राई

भिंडी के टुकड़ों को बेसन और मसालों के घोल में लपेटकर तेल में डीप फ्राई करें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

बृजभूषण की टिकट क्यों कटी? किसके डर गया बाहुबली सांसद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *