DIPS News: डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 06 May 2024

डेली संवाद जालंधर। DIPS News: पंजाब स्टेट सेवेट फेडरेशन कप , शाहकोट में आयोजित अंडर 52 किलोग्राम किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अमृतसर और लुधियाना जिलों के प्रतिद्वंद्वियों को हराकर डिप्स कपूरथला के 12वीं कक्षा के प्रथमप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इन प्रतियोगिताओं में पंजाब के विभिन्न जिलों से 18 से 40 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस शानदार जीत की खुशी को स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए डिप्स कपूरथला की प्रिंसिपल रूपिंदर कौर ने प्रथमप्रीत सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भविष्य में भी वह इसी तरह बुलंदिओं को छू के अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल मनिंदर परमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने प्रतिभाशाली छात्र प्रथमप्रीत सिंह, स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल हमें एक-दूसरे से प्यार करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और कहा कि किक बॉक्सिंग एक महान खेल है, इस खेल से व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *