डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: एक बार फिर गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। बात अगर चंडीगढ़ और पंजाब की करें तो यहां बढ़ती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। दरअसल वहां अचानक तापमान बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
अगले एक सप्ताह तक तापमान से राहत मिलने की संभावना नहीं है। फिलहाल शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
इसके चलते दिन में गर्म हवाएं चल रही हैं। तेज धूप के कारण लोगों को छाता लेकर घरों से बाहर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी मौसम ऐसा ही रहेगा और बारिश की संभावना कम है। तेज धूप और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज
स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचने के उपायों को लेकर यह एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्मी के स्वास्थ्य प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए एडवाइजरी में कुछ सुझाव दिए हैं। इस एडवाइजरी में खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मियों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।