Canada-India News: खालिस्तानी आंतकी निज्जर की हत्या में लॉरेंस गैंग से जुड़े तार, कनाडाई एजेंसियों ने किया खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 07 May 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada-India News: खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन युवकों को लेकर कनाडाई मीडिया ने बड़ा खुलासा किया है। कनाडाई मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार तीनों युवक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

बिश्नोई फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। बता दें कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने निज्जर की हत्या से जुड़े मामले में तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया है, जो स्टडी वीजा पर कनाडा (Canada Study Visa) आए थे। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनके तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ रहे हैं।

Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

दूसरी ओर, कनाडा की जांच एजेंसियां भी ऐसी ही चिंता व्यक्त कर रही हैं। जांच से जुड़े करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए कनाडाई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए सभी लोग कथित तौर पर कुख्यात पंजाबी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एक आपराधिक संगठन के कथित सहयोगी हैं, जो वर्तमान में भारत में कैद है।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *