Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने एक बार फिर शिक्षा में स्थापित किया एक बेंचमार्क

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 07 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन प्रत्येक वर्ष शिक्षण कौशल के सर्वोत्तम प्रदर्शन के साथ शिक्षा में एक मानदंड स्थापित करता है जो GNDU बी.एड.सेमेस्टर – III दिसंबर 2023 परीक्षा के परिणाम में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। कॉलेज के 100% विद्यार्थी-अध्यापकों ने प्रथम श्रेणी, 91% विद्यार्थी-अध्यापकों ने डिस्टिंक्शन और 28 % विद्यार्थी-अध्यापकों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

दीक्षा मेहता, इना, सोनमदीप कौर, सोनिया, शकुन कपूर, तानिया और यशिका जैन ने 87.25% अंकों के साथ कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। अमृत कौर और आशिमा ने 86.25% अंकों के साथ कॉलेज में दूसरा स्थान व नितिका ने 85.75% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। शकुन कपूर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति, माता-पिता, शिक्षकों और कॉलेज के माहौल को दिया। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य एक सफल शिक्षक बनना है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

मैं प्रिंसिपल सर, मेरे शिक्षकों और मेरे माता-पिता को उनके अंतहीन समर्थन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद देती हूँ।” आशिमा ने कहा, “दूसरा स्थान हासिल करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैंने परीक्षा के लिए बहुत परिश्रम किया था। इसका सारा श्रेय स्वयं लेना गलत होगा क्योंकि इस तरह मैं अपने शिक्षकों और परिवार द्वारा किए गए प्रयासों को नजरअंदाज कर दूँगी। मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मेरे पास मेहनती और प्रेरक शिक्षक हैं।”

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजेस, आराधना बौरी ने विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा की गई प्रगति की सराहना की। प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह ने भावी शिक्षकों को अपने शिक्षण कौशल को निखारकर पूरे मन से काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। मैनेजमेंट के सदस्यों, प्रिंसिपल तथा फैकल्टी मेंबर्स ने सभी विद्यार्थी-अध्यापकों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। सभी भावी शिक्षक खुश थे और विजयी महसूस कर रहे।

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *