Jalandhar News: जालंधर के अवतार नगर गली-13 में बन रही अवैध मार्केट की कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 07 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा चुनाव के दौरान शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ गई है। खासकर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण हो रहे हैं। कई जगहों पर मार्केट बनाई जा रही है, लेकिन नगर निगम का बिल्डिंग ब्रांच कोई एक्शन नहीं ले रहा है।

Jalandhar News: जालंधर के अवतार नगर गली-13 में बन रही अवैध मार्केट की कमिश्नर से शिकायत
जालंधर के अवतार नगर की गली-13 में अवैध रूप से बन रहीं दुकानें

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ताजा मामला अवतार नगर गली नंबर-13 में लाभचंद दा आरा के पास अवैध रूप से काटी गई कालोनी के फ्रंट में दुकानें बनाई जा रही है। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से की है।

नगर निगम के कमिश्नर से शिकायत

रवि छाबड़ा ने बताया कि अवतार नगर की गली नंबर-13 में पहले अवैध रूप से कालोनी काटी गई, बाद में इसके फ्रंट में कई दुकानें बनाई जा रही है। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

Jalandhar News: जालंधर के अवतार नगर गली-13 में बन रही अवैध मार्केट की कमिश्नर से शिकायत
जालंधर के अवतार नगर की गली-13 में अवैध रूप से बन रहीं दुकानें

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इसकी शिकायत उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से की है। गौतम जैन से इसकी जांच एमटीपी विजय कुमार को सौंपी है। एमटीपी विजय कुमार ने कहा है कि इन अवैध दुकानों पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *