AstraZeneca: दुनियाभर से वापस मंगाई जा रही कोविड वैक्सीन, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 08 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। AstraZeneca: British pharmaceutical company AstraZeneca – देश-दुनिया की बड़ खबर पढ़ लीजिए। ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने दुनिया भर से अपनी कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसमें भारत में बनाई गई कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) भी है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

कुछ दिनों पहले ही इस फार्मास्यूटिकल कंपनी ने एक कोर्ट में वैक्सीन के खतरनाक साइड इफेक्ट्स की बात स्वीकार की थी। बता दें कि एस्ट्राजेनिका वैक्सीन को भारत में कोविशील्ड (Covishield Vaccine) के नाम से इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, कंपनी ने वैक्सीन (Covishield Vaccine) को बाजार से हटाने के पीछे की कुछ और वजह बताई है।

Covishield Vaccine से वैक्सीन का हुआ इस्तेमाल

वैक्सीन (Covishield Vaccine) को बाजार से वापसी के लिए आवेदन 5 मार्च को किया गया था जो 7 मई तक प्रभावी हुआ। एस्ट्राजेनेका ने साल 2020 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) बनाई थी। इसके फॉर्मूले के इस्तेमाल करते हुए सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute) ने भारत में कोवीशील्ड (Covishield Vaccine) नाम से वैक्सीन बनाती है।

AstraZeneca कंपनी ने ये कहा

AstraZeneca ने मंगलवार को यह कहा था कि बाजार में जरूरत से ज्यादा मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है इसलिए कंपनी ने बाजार से सभी टीके वापस लेने का फैसला किया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कंपनी ने इस बात को भी स्वीकार किया था कि वैक्सीन के कुछ साइड इफेक्ट भी हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जैसे वैक्सीन की वजह से खून का जम जाना और ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या गिर जाना। बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक 220 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *