Canada News: कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

Daily Samvad
5 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 659 शब्द|📅 08 May 2024

ओटावा (कनाडा)। Canada News: India’s most wanted gangsters are hiding in Canada – कनाडा (Canada) में भारत (India) के मोस्ट वांटेड (Most Wanted) और खुंखार गैंगस्टर कनाडा (Gangsters in Canada) में शरण लिए हुए हैं। एक तरह से कनाडा भारतीय गैंगस्टरों (Indian Gangsters in Canada) के लिए सबसे बड़ा पनहगार बन गया है। कभी पनाहगार की लिस्ट में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हुआ करता था, जहां गैंगस्टर छिपते थे।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

कनाडा ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की कथित हत्या के मामले में तीन गैंगस्टरों कमलप्रीत सिंह, करणप्रीत सिंह और करण बरार को गिरफ्तार किया है। कनाडाई पुलिस के जरिए गिरफ्तार इन गैंगस्टरों के संबंध हरियाणा और पंजाब के आपराधिक गिरोहों से भी थे।

Hardeep Singh Nijjar killing in Canada
Hardeep Singh Nijjar killing in Canada

कनाडा ने वापस क्यों ने भेजे गैंगस्टर

सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कनाडा में पंजाब के कई गैंगस्टर्स रह रहे हैं, जिन्हें लेकर कनाडा की सरकार चुप है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों अपराधियों के पास उचित दस्तावेज नहीं था, लेकिन फिर भी ये अस्थायी वीजा पर कनाडा में रह रहे थे। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को भारत वापस क्यों नहीं भेजा गया?

canada police
canada police

कनाडाई पुलिस NIA की लेगी मदद

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कहा है कि वह तीनों के भारतीय कनेक्शन का पता लगाने के लिए अपने भारतीय समकक्ष यानी एनआईए (NIA) की मदद लेगी। हैरानी की बात ये है कि भारत ने आरसीएमपी से कम से कम पंजाब के सात ऐसे गैंगस्टर्स को प्रत्यर्पित करने की मांग की है, जो कनाडा में हैं।

Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada

पीएम ट्रूडो गैंगस्टर्स पर नहीं ले रहे एक्शन

एनएसए, रॉ के सचिव, आईबी के डायरेक्टर और एनआईए चीफ ने पंजाब-हरियाणा में हत्याएं करवाने इन गैंगस्टर्स को वापस लाने के लिए बहुत प्रयास किए हैं, लेकिन कनाडा के प्रधानंमत्री जस्टिस ट्रूडो खालिस्तान समर्थक सरकार ने अब तक इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

Gangsters in Canada
Gangsters in Canada

Canada में है अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला

भारत ने जिन गैंगस्टर्स को प्रत्यर्पित करने की मांग की है, उसमें अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का नाम शामिल है। वह पंजाब के मोगा जिले के डल्ला का रहने वाला है और फिलहाल कनाडा के सरे में रह रहा है। सरे वही जगह है, जहां निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Canada News: कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

लखबीर सिंह उर्फ लांडा Canada में

तरनतारन जिले के हरिके गांव का निवासी लखबीर सिंह उर्फ लांडा वर्तमान में कनाडा के अल्बर्टा के एडमॉन्टन शहर में रह रहा है। रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज फिरोजपुर का रहने वाला है और वर्तमान में ब्रिटिश कोलंबिया में छिपा है। बरनाला जिले के टल्लेवाल के बिहला निवासी चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला भी कनाडा में छिपकर बैठा है।

Gangsters in Canada
Gangsters in Canada

सैम अबरोहा भी कनाडा में छिपा है

लुधियाना ग्रामीण के गांव दल्ला निवासी गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला भी भारतीय जांच एजेंसियों से छिपकर कनाडा में रह रहा है। इन सभी के बारे में कनाडा को जानकारी दी जा चुकी है। फाजिल्का निवासी सतवीर सिंह वडिंग उर्फ सैम अबरोहा भी कनाडा में छिपा है।

गोल्डी बराड़ Canada का निवासी

पंजाब के अमृतसर शहर के डिफेंस कॉलोनी का रहने वाला स्नोवर सिंह ढिल्लों ओन्टारियो में रह रहा है। आठवें गैंगस्टर का नाम है सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, जो श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। बराड़ को लेकर कहा जाता है कि वह अभी कैलिफोर्निया में छिपा हुआ है, लेकिन वह कनाडा का निवासी है।

goldy brar
goldy brar

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इन अपराधियों के वीजा स्टेटस के बारे में जानकारी नहीं है। मगर ये अपराधी भारत सरकार या राज्य सरकार पर मानवाधिकार हनन का आरोप लगाकर शरण मांग लेते हैं और फिर कनाडा में बस जा रहे हैं। जस्टिन ट्रूडो की सरकार को कहीं न कहीं इस बारे में मालूम है, मगर वह कार्रवाई से बच रही है।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *