DIPS News: डिप्स स्कूल बुटाला में शूटिंग रेंज का उद्घाटन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 397 शब्द|📅 08 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स स्कूल बुटाला में विश्वस्तरीय सुविधाओं वाले शूटिग रेंज का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य मेहमान डिप्स चैन की चेयरपर्सन जसविंदर कौर और डिप्स चेन की डायरेक्टर उषा परमार थे।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

शूटिंग रेंज का उद्घाटन मुख्य अतिथि जसविंदर कौर ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान डिप्स चेन के खेल मैनेजर मनमोहन सिंह और डिप्स स्कूल बुटाला के प्रिंसिपल तरसेम सिंह मौजूद रहे। इस शुभावसर पर
बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था।

सभी अभिभावकों ने स्कूल के प्रिंसिपल तरसेम सिंह का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। स्कूल में शूटिग रेंज की शुरुआत होने पर छात्रों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। डिप्स स्कूल बुटाला के प्रिंसिपल तरसेम सिंह ने बताया कि स्कूल ने अपनी 10 मीटर की पूरी तरह से वातानुकूलित शूटिंग रेंज बनाई है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मशीनें और एलईडी लाइटें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

यह अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप है और नवीनतम पैटर्न के अनुसार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के जुड़ने से न केवल हमारे परिसर के बुनियादी ढांचे में वृद्धि होती है बल्कि हमारे छात्रों और संकाय के बीच सुरक्षा, अनुशासन और खेल कौशल की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है।

यह निस्संदेह हमारे समुदाय के समग्र विकास में योगदान देगा। डिप्स चेन की चेयरपर्सन जसविंदर कौर ने कहा कि उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण सामंजस्यपूर्ण विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा साथ-साथ चलनी
चाहिए और दोनों को समान महत्व दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

डिप्स हमेशा बच्चों के प्रगतिशील दृष्टिकोण को समझकर उनका मार्गदर्शन करता रहा है । उन्होंने बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डिप्स चेन की डायरेक्टर उषा परमार ने कहा कि “अधिक आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान बनाने और स्वस्थ शरीर प्राप्त करने के लिए, बच्चों को खेलों में भाग लेना चाहिए।

उन्होंने खेल खेलने के फायदों के बारे में बताया कि कैसे यह मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने में मदद करता है। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि स्कूल में शूटिग रेंज खुल जाने से स्कूल के बच्चों को निशानेबाजी का अभ्यास करने में आसानी होगी।

टकसाली नेताओं को टिकट, फिर भी सुखबीर से अपने नाराज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *