DIPS News: डिप्स श्रृंखला में मनाया गया विश्व रेडक्रास दिवस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 09 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स श्रृंखला के सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा विश्व रेड क्रास दिवस (Red Cross Day) मनाया गया। बच्चों को रेड क्रास के कार्य, महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों ने अपने चेहरे पर फेस पेटिंग के माध्यम से रेड क्रास का साइन बनाया।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

बच्चों ने टीचर्स के साथ मिलकर प्राथमिकता चिकित्सा बॉक्स तैयार किए। जिसमें उन्होंने जरूरत की सारी दवाईयां रखी और बच्चों को बताया गया कि वह जरूरत पड़ने पर इसका कैसे इस्तेमाल कर सकते है। टीचर्स ने पीपीटी के माध्यम से बच्चों को बताया कि रेड क्रास हमारी लाइफ है।

इसके संस्थापक और शांति के पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस संगठन से दुनियाभर से लोग जुड़े हुए है जो महामारी, प्राकृतिक आपदा और युद्ध के दौरान घायल लोगों की मदद करके उन्हें चिकित्सा प्रदान करते है। इसके साथ ही लोगों को खाने पीने और उनके रहने की व्यवस्था की जाती है।

भारत में 1920 में रेड क्रास की स्थापना हुई

इसमें लोगों द्वारा निस्वार्थ भावना से अपनी सेवाएं दी जाती है। इस साल रेड क्रास दिवस का थीम द पर्सन नेक्सट डोर था। इसका मुख्य ऑफिस स्विट्जरलैंड जेनेवा में है। भारत में 1920 में रेड क्रास की स्थापना हुई थी और अब भारत में इसकी 1200 से भी अधिक शाखाएं उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बिना किसी स्वार्थ के जीवन में इस तरह की संस्थाओं के साथ जुड़ कर लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस तरह के कदम हमें समाज में एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करते है।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *