डेली संवाद, मोहाली। Encounter In Punjab: इस समय की बड़ी खबर मोहाली से सामने आ रही है। खबर है कि मोहाली में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों के घायल होने की खबर आ रही है।
यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली के मुल्लापुर में स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि इस बीच बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जानकारी मिली है कि आरोपी बाइक से जा रहे थे।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। जिसमें एक आरोपी को पैर में और दूसरे को कमर में गोली लगी है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गैंगस्टर मोहाली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि इन दोनों ने ही दो दिन पहले बाउंसर को गोली मार दी थी। फिलाहल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?








