Jalandhar News: जालंधर के व्यक्ति की जर्मनी में मौत, एजेंटों ने डंकी लगवा भेजा था विदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 09 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के एक व्यक्ति को डंकी लगवाकर विदेश जाना महंगा पड़ गया। दरअसल उक्त व्यक्ति डंकी लगवा जर्मनी जा रहा था तो उसकी रास्ते में ही मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्लौर के गन्नी पिंड का रहने वाला व्यक्ति डंकी लगवा लाखों रुपए लगाकर जर्मनी जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एजेंट ने मौत के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं दी और वह लगातार उनको गुमराह कर रहा था।

पंकज कुमार और नरेश कुमार हैं ट्रैवल एजैंट

वहीं ट्रेवल एजेंटों की पहचान पंकज कुमार और नरेश कुमार के रूप में हुई है जोकि जम्मू के है। पुलिस ने परिवार वालों के बयानों के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान महिंदर पाल (42) के रूप में हुई है।

Jalandhar News: जालंधर के व्यक्ति की जर्मनी में मौत, एजेंटों ने डंकी लगवा भेजा था विदेश

परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ट्रेवल एजेंट को जर्मनी भेजने के लिए लिए 12.32 लाख रुपये दिए थे। सबसे पहले महेंद्र पाल को रूस भेजा था। कुछ समय तक उसे वहां रखने के बाद ने उसे बेलारूस भेज दिया गया। वहां से आरोपियों ने डंकी लगवाकर जर्मनी भेज दिया था।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

तभी रास्ते में ही मोहिंदर की मौत हो गई। मोहिंदर की मौत कब हुई और कैसे हुई, इसके बारे में किसी को जानकरी नहीं है। परिवार ने आरोप लगाया है कि उक्त मोहिंदर का शव भारत लाने के लिए ट्रैवल एजेंट ने करीब चार लाख रुपए की मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *