Punjab News: जालंधर में हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, 6 पिस्तौल बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 09 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab News: काउन्टर इंटेलिजेंस (Counter Intelligence) जालंधर द्वारा ख़ुफिय़ा सूचना पर कार्यवाही करते हुए ने एक अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार किये गए इन दोषियों के कब्ज़े से 6 पिस्तौलें जिनमें पाँच .32 बोर के पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल समेत सात कारतूस बरामद किये हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल (DGP) गौरव यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मट्टू निवासी रईआ और राहुल मसीह निवासी गांव चविंडा देवी, अमृतसर के रूप में हुई है।

उज्जैन से हथियारों की तस्करी

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि यह रैकेट धड़ल्ले से काम कर रहा था और पिछले छह महीनों में मध्य प्रदेश के उज्जैन से हथियारों की चार बड़ी खेपें प्राप्त कर चुका है।

उन्होंने आगे बताया कि मॉड्यूल मैंबर अमरीका आधारित आपराधिक इकाई के संपर्क में थे और उसके ही निर्देशों पर हथियारों की खेप प्राप्त करते थे। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने इस मॉड्यूल के दो अन्य अहम सदस्यों की पहचान करके उनको गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने के लिए नामज़द किया है।

जालंधर कैंट के पास गिरफ्तारी

डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमें उनको काबू करने के लिए छापेमारी कर रही हैं, जबकि इस सम्बन्धी अगली-पिछली कडिय़ाँ जोडऩे के लिए और जांच की जा रही है।

ऑपरेशन सम्बन्धी अधिक विवरण साझा करते हुए एआईजी सी.आई. जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि ख़ुफिय़ा सूचनाओं पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए सी.आई. जालंधर की पुलिस टीमों ने वित्तीय इंटेलिजेंस यूनिट (एफ.आई.यू.) एसएएस नगर के साथ साझे ऑपरेशन के दौरान रेलवे स्टेशन जालंधर छावनी के नज़दीक एक विशेष नाका लगाया और उक्त दोषियों को काबू किया।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 27 तारीख़ 07.05.2024 को हथियार एक्ट की धाराएं 25 और 25 (8) के अधीन पुलिस स्टेशन स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सैल (एसएसओसी) अमृतसर में दर्ज किया गया है।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *