Punjab News: राज चैक पोस्ट पर नकली टैक्स वसूली घोटाले का भगौड़ा मुलजिम विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 472 शब्द|📅 09 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एक भगौड़े मुलजिम सतपाल चौधरी निवासी गाँव मुरतज़ाबाद (सतबागड़ी), जि़ला पलवल, हरियाणा को गिरफ़्तार किया है। जि़क्रयोग्य है कि यह मुलजिम हाईकोर्ट द्वारा आगामी ज़मानत पटीशन ख़ारिज होने के बाद अपनी गिरफ़्तारी से बच रहा था।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

वह एस.ए.एस. नगर जिले के टैक्स कलैक्शन सैंटर, झरमड़ी, लालड़ू में राज्य में दाखि़ल होने वाले व्यापारिक वाहनों से नकली कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और नकली स्टैंप्स/सीलों का प्रयोग करके टैक्स वसूली करने सम्बन्धी एक घोटाले में वांछित था।

मोहाली में किया जा चुका केस दर्ज

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी एफआईआर नंबर 08, तारीख़ 08.06.2022 को आइपीसी की धारा 420, 465, 467, 471, 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए, 13(1) (ए), 13(2) के अंतर्गत पहले ही पुलिस स्टेशन विजीलैंस ब्यूरो, एफ.एस.-1 पंजाब, मोहाली में केस दर्ज किया जा चुका है।

इस केस में हरपाल सिंह निवासी गाँव हसनपुर, फतेहाबाद, हरियाणा, सलिन्दर सिंह निवासी गाँव बिशनपुरा, ज़ीरकपुर और प्रवीन कुमार निवासी गाँव खानपुर, खरड़, एस.ए.एस. नगर के तीन मुलजिमों को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है, जोकि अंतरराज्यीय टैक्स वसूली केंद्र में नकली कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और नकली स्टैंप्स/सीलों का प्रयोग करते थे।

लिंक मुहैया करवाने के दोष अधीन नामज़द किया

उक्त मुलजिमों के साथी सतपाल चौधरी को भी परिवहन विभाग के ई-परिवहन सॉफ्टवेयर की तर्ज पर तैयार किये नकली सॉफ्टवेयर का लिंक मुहैया करवाने के दोष अधीन नामज़द किया गया था। इस घोटाले संबंधी और ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रोज़ाना 2000 के करीब व्यापारिक वाहनों के साथ-साथ व्यापारिक वाहनों की नई चासियां बाहर के राज्यों से पंजाब में दाखि़ल होती हैं।

इन वाहनों को पंजाब में दाखि़ल होने या निकलने के लिए टैक्स का भुगतान करना पड़ता है, जोकि सम्बन्धित वाहन के ड्राइवर/मालिक द्वारा ऑनलाइन या उक्त चैक पोस्ट पर तैनात स्टाफ के पास जमा करवाया जाता है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि झरमड़ी में आर.टी.ए. चैक पोस्ट पर तैनात मुलाजि़म ई-परिवहन सॉफ्टवेयर में वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और किस्म समेत ज़रुरी विवरण भरने के बाद टैक्स की बनती रकम वसूल करते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

उन्होंने आगे कहा कि वसूली गई रकम सरकारी खजाने में जमा करवान अनिवार्य होता है। हालाँकि, इन मुलाजिमों ने रकम का गबन करने के इरादे से असली जैसा ही एक नकली सॉफ्टवेयर तैयार किया, और इसका प्रयोग व्यापारिक वाहनों से टैक्स वसूलने और वाहनों के मालिकों/ड्राईवरों के लिए नकली रसीदें तैयार करने के लिए करते थेप्रवक्ता ने बताया कि इस तरह होने वाली आमदन से यह मुलजिम लंबे समय से अपनी जेबें भर रहे थे, जिससे सरकारी खजाने को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *