Punjab Weather Update: पंजाब में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 09 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि पिछले कुछ दिन से पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन वहीं अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

बता दे कि पंजाब के लोगों को आज रात गर्मी से राहत मिलने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज 9 मई से मौसम बदलने जा रहा है। आज रात मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

3 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट

तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। बता दे कि मौसम विभाग द्वारा पंजाब में 3 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 9 से 12 मई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इसके अलावा इस दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

दिल्लीवासियों को गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान से आग बरसेगी और तापमान 42 के पार जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्लीवासियों को 10 मई तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, हालांकि 11-12 मई को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *