Weather Update Today: कई राज्यों में लू का अलर्ट, पंजाब में मौसम बदला, गर्मी से राहत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 09 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update Today: पंजाब-दिल्ली (Punjab Weather) समेत कुछ राज्यों में आज हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज दो राज्य, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चलेगी। 10 मई को भी मध्य प्रदेश में हालात ऐसे ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में 13 मई और केरल में 10 मई तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। हालांकि, कई राज्यों में मौसम सुहाना हो चुका है।

पंजाब का मौसम हुआ सुहावना

पंजाब का मौसम सुहावना हो गया है। गर्मी के बीच आज कई शहरों में हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले दो दिनों से गर्मी ज्यादा हो रही थी। इसके बाद आज हवाएं चलने से राहत मिली है।

उत्तर प्रदेश में भी लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद कुछ राहत जरूर मिल गई है।

दिल्ली में छाए बादल

बात करें राष्ट्रीय राजधानी की तो गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शुक्रवार से दिल्ली के मौसम पर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने की संभावना है। इसके असर से अगले तीन दिनों के बीच-बीच में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

कुछ दिनों तक होगी बारिश

मौसम विभाग अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 12 मई तक बारिश, तूफान, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 15 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

बात करें दक्षिण भारत की तो 12 मई तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 मई तक बारिश की उम्मीद रह सकती है। बताते चलें कि 9 मई को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में और 12 मई तक उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *