Jalandhar News: कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी ने दाखिल किया नामांकन पत्र, भाजपा के नेताओं पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 10 May 2024

डेली संवाद, जालंधर Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024 – कांग्रेस के प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने भाजपा नेताओं के तार नशा तस्करों से जुड़े हुए बताया।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

नामांकन भरने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा एक सभा को संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेताओं पर सवाल खड़े किए।

झाड़ू हमेशा जमीन पर रहना चाहिए

चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा कि, बचपन में मेरी मां अक्सर कहा करती थी कि झाड़ू हमेशा जमीन पर रहना चाहिए। अगर झाड़ू खड़ा कर दो तो बरबादी हो जाती है। ऐसा ही पंजाब में हुआ, पंजाब में झाड़ू खड़ा है, इसलिए बरबादी हो रही है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा कि पंजाब में अब झाड़ू को लैटाना पड़ेगा। फिर ही बात बनेगी। अगर पंजाब का विकास करना है तो, कांग्रेस को सत्ता में लाना जरुरी है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

बीते दिन जालंधर सिटी पुलिस द्वारा एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए तस्कर की फोटो पूर्व आप विधायक शीतल अंगुराल (अब बीजेपी में) के साथ सामने आई थी। उक्त फोटो स्टेज पर से दिखाकर चन्नी ने अंगुराल पर सवाल खड़े किए हैं। चन्नी ने कहा कि, अंगुराल और रिंकू के तस्करों के साथ लिंक हैं। वह पंजाबी युवाओं को नशे की आग में झोंक रहे हैं।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *