Lok Sabha Election: जालंधर में नामांकन के समय जमकर हंगामा, अकाली दल के प्रत्याशी मोहिंदर केपी को निकाली गालियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 10 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Election 2024: अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त को देखते हुए सभी पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र भरे गए। जालंधर में शुक्रवार को कुल चार उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी द्वारा भरे जा रहे नामांकन के दौरान एक व्यक्ति अकाली दल पर भड़क उठा। जिसके बाद अकाली वर्कर और उक्त व्यक्ति आमने सामने हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत करवाया।

सिख नेता बताते हुए किया हंगामा

जानकारी के अनुसार, अकाली दल के प्रत्याशी मोहिंदर सिंह केपी आज वरिष्ठ शिअद नेत्री बीबी जगीर कौर के साथ नामांकन भरने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अपने आप को सिख नेता बताने वाले पुषविंदर सिंह नाम का व्यक्ति भड़क उठा और अकाली दल का विरोध करने लगा।

मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे को नेताओं ने गालियां निकालनी शुरू कर दी थी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवा दिया।

चार पार्टियों ने भरे नामांकन

आपको बता दें कि, आज जालंधर में कुल चार पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। जिसमें सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार ने सुबह करीब 10 बजे नामांकन भरा। जिसके बाद दूसरा नामांकन बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू द्वारा दोपहर करीब 12 बजे भरा गया।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

फिर अकाली दल के उम्मीदवार केपी और आखिरी में कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने नामांकन भरा। चारों पार्टियां अपने अपने भारी मात्रा में समर्थक लेकर नॉमिनेशन फाइल करने पहुंचे थे। इसे लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम किए थे।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *