Lok Sabha Election 2024: कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाती थी सपा- योगी

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 852 शब्द|📅 11 May 2024

डेली संवाद, कन्नौज। Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कन्नौज में अखिलेश यादव को खूब खरी सुनाई। बोले कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। पहला को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया। दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जब मौका था, तब कन्नौज की इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे।

घर-घर जाकर कहिए कि रामभक्त चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करिया झाला का मैदान झींझक, रसूलाबाद में आयोजित जनसभा में अपनी बातें रखीं। उन्होंने कन्नौज के सांसद व 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को फिर से दिल्ली भेजने की अपील की। सीएम ने आमजन से आह्वान किया कि घर-घर जाकर कहिए कि हमें रामभक्त चाहिए, रामद्रोही नहीं।

सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती

सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। प्रभु ने इस अंतराल के बाद अपनी जन्मभूमि पर होली खेली, जन्मोत्सव मनाया और उनका सूर्य तिलक भी हुआ। नई अयोध्या के दर्शन कर यह लोक धन्य हुआ।

सपा-कांग्रेस परिवार तो भाजपा राष्ट्रहित के लिए मैदान में

सीएम ने कहा कि नया भारत केवल बोलता ही नहीं, करके दिखाता भी है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब सपा के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे और बोलते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इनके समय में अयोध्या में आतंकी हमला हुआ था।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश और सपा ने यूपी की जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं, फिर मिलकर जोर आजमाइश करना चाहते हैं। अब मोदी के आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से जुड़ने का अवसर आ गया है। कांग्रेस अपने और सपा सैफई परिवार को धन-संपदा से परिपूर्ण करने के लिए मैदान में है तो भाजपा राष्ट्रहित के लिए चुनाव लड़ रही है।

भाजपा का संकल्प देश के लिए है। हम लोग वर्तमान व भावी पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहते हैं। यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि भारत की तकदीर व तस्वीर बदलने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में हुए अहर्निश प्रयास को नई गति देकर बढ़ाने का प्रयास है।

माफिया की मौत पर मातम मनाने गए थे अखिलेश

सीएम ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में हर तीसरे दिन दंगे होते थे। अराजकता चरम पर थी। गुंडागर्दी का आलम यह थी कि प्रदेश की बेटियां रिश्तेदारों या छात्रावास में जाकर रहने को विवश होती थीं, लेकिन नए भारत का नया उप्र कहता है कि माफिया-अपराधी के लिए प्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं है। माफिया-अपराधियों को उनकी जगह बता दी गई है, फिर भी सपा की संवेदना माफिया के साथ है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिष्टाचार होता है। मुलायम सिंह यादव के निधन पर मैं व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष गए थे। प्रधानमंत्री ने संवेदना भी व्यक्त की थी। वहीं अखिलेश यादव ने रामभक्त, पूर्व मुख्यमंत्री-राज्यपाल कल्याण सिंह की मृत्यु पर संवेदना तक नहीं व्यक्त की, लेकिन माफिया की मौत पर मातम मनाने गए थे। इनकी संवेदना राम मंदिर, भारत, रामभक्तों, आमजन के प्रति नहीं, बल्कि माफिया, भारत के खिलाफ वक्तव्य देने वालों के प्रति है।

भारत और आमजन के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं रामद्रोही

सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ रामभक्त तो दूसरी तरफ रामद्रोही हैं। रामद्रोही भारत और आमजन के खिलाफ षडयंत्र रह रहे हैं। रामभक्त मोदी की सरकार के साथ नया इतिहास बनाना चाहते हैं। रामभक्त भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत, विकसित, आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत बनाना चाहते हैं। दिल्ली में मोदी के नेतृत्व में नया भारत आत्मनिर्भर व विकसित बनेगा। उत्तर प्रदेश में भी विकास की असीम संभावनाएं हैं।

जनसभा में सांसद व भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, असीम अरुण, संदीप सिंह, विधायक पूनम शंखवार, भाजपा कानपुर देहात के जिला प्रभारी अशोक राजपूत, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू, नगर पालिका अध्यक्ष झींझक अमित तिवारी, पूर्व विधायक निर्मला शंखवार आदि की मौजूदगी रही।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *