Surjit Patar Died: विधानसभा स्पीकर द्वारा प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर के देहांत पर दुख व्यक्त

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 11 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Surjit Patar Died: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाबी कवि और प्रसिद्ध लेखक पद्म श्री स. सुरजीत सिंह पातर के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिनका 11 मई को सुबह लुधियाना के आशापुरी इलाके में उनके घर में देहांत हो गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

यहाँ से जारी प्रैस बयान में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि स. पातर ने पंजाबी भाषा के प्रचार को विश्व भर में फैलाने में अहम योगदान दिया है। उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में पंजाबी भाषा में लिखने के काम के लिए पद्म श्री और साहित्य अकादमी अवॉर्ड जैसे शीर्ष सम्मान प्राप्त करना शामिल है।

2012 में पद्म श्री प्राप्त किया

उन्होंने कहा कि स. पातर जालंधर के गाँव पातड़ कलां के रहने वाले थे, और पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी से पंजाबी के प्रोफ़ैसर के रूप में सेवामुक्त हुए थे। उन्होंने 2012 में पद्म श्री प्राप्त किया और पंजाब कला परिषद के प्रधान के रूप में सेवा की। संधवां ने कहा कि स. पातर की जुदाई पंजाबी भाईचारों के लिए बहुत बड़ा घाटा है।

हमेशा सम्मान से किया जाएगा याद

उन्होंने कहा कि स. पातर को मातृभाषा के प्रति दिए गए कीमती योगदान के लिए हमेशा सम्मान से याद किया जाएगा।
स्पीकर ने याद किया कि स. पातर ने गूगल के जैमिनी आईएैप (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) प्लेटफॉर्म पर पंजाबी भाषा को शामिल न किए जाने के मुद्दे को उठाने में अहम भूमिका निभाई, इस प्लेटफॉर्म में गुजराती समेत कई अन्य क्षेत्रीय भाषाएं शामिल थीं।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

उन्होंने कहा कि हाल ही में स. पातर और अन्यों के साथ मिलकर पंजाबी का डेटा तेज़ी से तैयार करके गूगल के जैमिनी आईऐप पर ऑनलाइन अपलोड करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि स. पातर को असली श्रद्धांजलि उस मिशन को पूरा करना ही होगी। स्पीकर ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति और दुखी परिवार को यह दुख सहन करने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की।

BJP के शीतल अंगुराल ने कांग्रेस के चन्नी को ‘धो’ डाला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *