Jalandhar News: जालंधर के मशहूर चौक में चली गोली, एक घायल, इलाके में दहशत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Firing in Jalandhar- जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार दिन-दिहाड़े जालंधर के वडाला चौक के नजदीक गोली चली है। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर भी मिली है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति किसी बस में सवार होकर यहां आया था वह जैसे ही बस से उतरा उसके पेट में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त आरोपी हमलावर भी उसी बस में सवार था, जिस बस से युवक नीचे उतरा था। घायल युवक बस से नीचे उतर कर वडाला चौक की ओर जा ही रहा था कि इतने में हमलावर पीछे से आया और गोली चला दी।

जख्मी युवक की पहचान नहीं हुई

कमर के पास गोली लगने से युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि गोली कमर के आरपार हो गई। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। जिसके चलते पुलिस उसके बयान नहीं दर्ज कर पाई है। ना ही जख्मी युवक की पहचान हुई है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस जल्द मामले में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने की तैयारी में हैं।

सारी वारदात का सीसीटीवी आया सामने

सारे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें आरोपी पीड़ित को गोली मारता हुआ नजर आ रहा है। राहगीरों के मुताबिक उक्त आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग गया था।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। वहीं, क्राइम सीन पर काफी खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करनी शुरू कर दी है।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *