Punjab News: ट्रैवल एजैंट से 50 लाख की फिरौती की मांग, जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: कपूरथला में विदेशी नंबरों से रंगदारी की कॉल आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुल्तानपुर लोधी (Sultanpur Lodhi) के एक वीजा सलाहकार कारोबारी से एक बार फिर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। इंग्लैंड के नंबर से कॉल करने वाले ने रकम न देने पर उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

उधर, सुल्तानपुर लोधी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस फोन करने वाले के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर लोधी के गांव पिथोराहल निवासी एक शैक्षणिक सेवा एवं वीजा सलाहकार ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका सुल्तानपुर लोधी में आईईएलटीएस सेंटर (IELTS Center) है। 8 मई को दोपहर 2.30 बजे उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई।

परिवार को नुकसान करने की धमकी

जब उन्होंने कॉल रिसीव की तो कॉलर ने उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसा न देने उसे व उसके परिवारिक सदस्यों को नुकसान करने की धमकी दी है। जिसके बाद उसने थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को सूचना दी। दूसरी तरफ पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के ​खिलाफ FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

एसपी-डी सरबजीत राय ने कहा कि विदेशी नंबर से वर्चुअल कॉल आई है। पुलिस का साइबर विंग मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने जांच का हिस्सा बताते हुए कॉलर संबंधी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *