Punjab News: इंटरनेशनल खिलाड़ी हत्याकांड में गैंगस्टर गिरफ्तार, कनाडा में बैठा मास्टर माइंड

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में पुलिस ने अमृतसर के रहने वाले एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृतसर के गोल्डन गेट स्थित प्रीतम एन्क्लेव के रहने वाले स्वर्णदीप सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

आरोपी संदीप की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। हत्या के 6 माह बाद कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। जिसके बाद अब पुलिस ने अमृतसर के पास से ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कबड्डी मैच के दौरान सरेआम हुई अंबिया की हत्या

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की 14 मार्च 2022 को नकोदर के गांव मल्लियां में 5 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात शाम 6 बजे के करीब उस समय हुई थी, जब संदीप गांव में चल रहे टूर्नामेंट में पहुंचे थे। स्टेडियम में सरेआम मैच के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग के कारण अफरा-तफरी मच गई थी।

image credit: google.com
image credit: google.com

हमलावर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने करीब 20 राउंड फायर संदीप पर दागे। उसे मुंह से लेकर सीने तक गोलियां मारी थीं।

गैंगस्टर फतेह ने किया था शूटरों का प्रबंध

लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर फतेह ने कबूल किया था कि उसने कनाडा में बैठे सनोवर ढिल्लों के कहने पर अमित डागर, कौशल चौधरी, जगजीत सिंह, लक्की पटियाल और सुक्खा दुनेके के साथ मिलकर शूटरों का इंतजाम किया था।

दुनेके के कहने पर सिमरनजीत उर्फ ​​जुझार ने अमृतसर के प्रीतम एन्क्लेव में रिश्तेदार स्वर्ण सिंह के घर शूटरों को ठिकाना मुहैया कराया। पुलिस ने स्वर्ण के घर से 18 जिंदा कारतूस और 12 बोर राइफल बरामद की थी। स्वर्ण सिंह को भी मामले में नामजद किया था।

संदीप ने सनोवर ढिल्लों का कहना नहीं माना तो करवा दिया मर्डर

सनोवर ढिल्लों ने नेशनल कबड्डी फेडरेशन ऑफ ओंटारियो का गठन किया था। उसने खिलाड़ियों को अपने इस फेडरेशन में शामिल होने को कहा, लेकिन ज्यादातर बड़े खिलाड़ी ‘मेजर लीग कबड्डी’ से जुड़े थे, इसका प्रबंधन संदीप नंगल देखता था। सनोवर ने अपनी लीग के लिए संदीप को भी आमंत्रित किया, लेकिन संदीप ने मना कर दिया था।

पूछताछ में फतेह ने बताया था कि सनोवर ने फेडरेशन में शामिल होने के लिए कुछ खिलाड़ियों पर दबाव भी बनाया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इसके चलते ढिल्लों का फेडरेशन फेल हो गया। फेडरेशन फेल होना सनोवर को बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने इसी रंजिश में जगजीत गांधी और सुखविंदर सुक्खा के साथ मिलकर संदीप अंबिया की हत्या की साजिश रची।

कनाडा में रहता है सनोवर ढिल्लों

सनोवर ढिल्लों अमृतसर का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ सालों से वह ब्रैम्पटन (ओंटारियो) कनाडा में रहता है। वह एक कनाडाई टीवी और रेडियो शो का निर्माता-निर्देशक है।

Punjab News: इंटरनेशनल खिलाड़ी हत्याकांड में गैंगस्टर गिरफ्तार, कनाडा में बैठा मास्टर माइंड
Canada news

सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सुक्खा दुनेके उर्फ ​​सुख सिंह मोगा के गांव दुनेके का रहने वाला है। वह भी पिछले कई सालों से कनाडा में है, जबकि तीसरा आरोपी जगजीत सिंह उर्फ ​​गांधी लुधियाना के डेहलों का मूल निवासी है। वर्तमान में गांधी मलेशिया में रहता है।

फरार चल रहे आरोपियों को लेकर हो रही पूछताछ

दोनों आरोपियों से संदीप हत्याकांड मामले में फरार चल रहे पुनीत और लल्ली बारे भी पूछताछ भी हो रही है। पुनीत और लल्ली निवासी जालंधर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जिनकी तलाश में जालंधर सिटी पुलिस, जालंधर देहात पुलिस, मोगा पुलिस, दिल्ली स्पेशल सेल और एजेंसियां भी लगी हुई है। मगर अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *