Punjab News: पत्नी का पासपोर्ट लेकर परिवार के साथ स्पेन भागा पति, जालंधर में जमकर हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
Passport
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब के जालंधर में स्पेन (Spain) से लौटी एक शादीशुदा महिला का पति और ससुराली उसे पंजाब छोड़कर विदेश भाग गए। विदेश जाते जाते महिला का पासपोर्ट भी अपने साथ लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

महिला ने आरोप लगाए हैं कि ससुरालियों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इसे लेकर महिला ने शनिवार देर रात जालंधर में थाना डिवीजन नंबर-8 में लिखित में शिकायत दी।

उसे अभद्र बोल बोले जाते थे

स्पेन की रहने वाली अनुराधा ने कहा- वह मूल रूप से जालंधर के प्रीत नगर की रहने वाली है। उसकी शादी जालंधर के रहने वाला इंदर नाम के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों स्पेन चले गए थे। पहले तो सब कुछ सही चला। मगर फिर दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहने लगा।

ससुरालियों द्वारा अक्सर उसे अभद्र बोल बोले जाते थे। वहीं, एएसआई फकीर सिंह ने बताया कि महिला द्वारा ये आरोप पति और ससुरालियों पर लगाए गए हैं। जल्द पुलिस जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

बच्चा न होने पर विवाद

देर रात थाना-8 में पहुंची अनुराधा ने कहा- शादी के बाद से दोनों का बच्चा नहीं हो रहा था। इसे लेकर भी ससुरालियों द्वारा उसे अक्सर बुरा- भला कहा जाता था। इसी बात को लेकर ससुरालियों ने कई बार मारपीट भी की। मगर उसने अपने घर बचाने के लिए कुछ नहीं कहा।

पति ने दिया धोखा, महिला का रो-रो कर बुरा हाल, देखें

कुछ दिन पहले ससुरालियों के साथ वह भारत लौट आई थी। मगर शनिवार को देर रात ससुराली अपने बेटे सहित विदेश स्पेन चले गए और जाते जाते आरोपी उसका पासपोर्ट और उसका सिटीजनशिप कार्ड भी अपने साथ ले गए।

स्पेन में भी कई बार की गई मारपीट

महिला ने आरोप लगाए है कि पति द्वारा अक्सर स्पेन में भी मारपीट की गई। एक बार तो मामला इतना बढ़ गया था कि बचाने के लिए पड़ोसियों को आना पड़ा था।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

ससुराली अक्सर अभद्र शब्दावली इस्तेमाल करते थे। पूरा परिवार मिलकर उसे गलत बातें बोलता था। परिवार तलाक लेने का दबाव बना रहा था। मगर वह तलाक नहीं देना चाहती थी।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *