UP Politics: अमेठी में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेठी। UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गौरीगंज शहर में सांसद के कैंप कार्यालय के करीब मैदान में रविवार को केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार स्मृति इरानी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राम द्रोही व पाकिस्तान मोदी का विरोध कर रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मोदी सरकार की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर हमारे देश में कोई पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देने लगता है। चुनावी जनसभा में लोगों का हुजूम मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचा था। मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने जय श्रीराम व भारत माता का जयघोष कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 30 मिनट के संबोधन में कहा कि 2019 में अमेठी की जनता ने क्रांतिकारी निर्णय लिया था। जिसकी गूंज लखनऊ ही नहीं बल्कि दिल्ली तक सुनाई दी थी।

अमेठी से कमल खिलाकर भारत के विकास के सभी सारथी बने। सही निर्णय का परिणाम भी अच्छा होता है। गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सांसद स्मृति इरानी पांच वर्ष में जितनी बार अमेठी आई। इतना तो अमेठी में वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस की चार पीढ़ियां भी नहीं आई थी।

तीन चरण में देश भर में हुए मतदान से पता चलता है कि

योगी ने कहा तीन चरण में देश भर में हुए मतदान से पता चलता है कि देश में मोदी लहर नहींं बल्कि सुनामी चल रही है। देश में सरकार बनाने के लिए 273 का बहुमत चाहिए। इतनी सीटों पर तो कांग्रेस चुनाव भी नहीं लड़ रही है। देश की जनता को कांग्रेस के माडल से बचना होगा।

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए कहा कि अमेठी तो अवध क्षेत्र में आता है। 500 वर्ष की प्रतिक्षा के बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। वहीं कांग्रेस राम के अस्तित्व को ही नकारती आ रही है।

मोदी जी के दो ही विरोधी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में मोदी जी के दो ही विरोधी है। पहले राम विद्रोही दूसरा पाकिस्तान। यूपीए सरकार में आए दिन देश में पाकिस्तान बम बारी करता था। कार्रवाई के नाम पर कांग्रेस सरकार सीमा पार से बमबारी होने की बात कहकर चुप हो जाती थी, लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कहीं पटाखा भी दगता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है कि उसने नहीं किया।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

पाकिस्तान की जितनी आबादी भूखों मर रही है। हमारे देश की उतनी आबादी गरीबी रेखा से ऊपर पहुंच गई है। देश में 80 करोड़ लोगों को निश्शुल्क राशन दिया जा रहा है।

छह फीसद मुस्लिम को आरक्षण देने का काम किया

यूपीए सरकार में एससी, एसटी एवं ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाने का कार्य किया गया था। जिसका एनडीए ने विरोध किया। बाबा साहब आंबेडकर ने कहा था कि धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। लेकिन यूपीए सरकार ने ओबीसी के आरक्षण में छह फीसद मुस्लिम को आरक्षण देने का काम किया।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेसियों में औरंगजेब की आत्मा आ गई है। जो जजिया कर लगाने की बात कह रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने भी जन सभा को संबोधित किया।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *