डेली संवाद, चंडीगढ़। CBSE 10th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के बाद 10वीं के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर पाएंगे। रिजल्ट को आप रोल नंबर के जरिए चेक कर पाएंगे।
ऐसे करें रिजल्ट चेक:-
- सबसे पहले आपको सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर आपको सीबीएसई क्लास 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
- इस लिंक पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- प्रोसेस पूरी करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर सामने आ जाएगा।
- भविष्य के लिए आप इसकी कॉपी डाउनलोड कर रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?