CUET UG 2024 Admit Card: आज जारी हो सकता है CUET का एडमिट कार्ड, एसे करें डाउनलोड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। CUET UG 2024 Admit Card: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2024 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो आज खत्म हो सकता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पुराने पैटर्न के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से परीक्षा से 3 दिन पूर्व आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते हैं। एग्जाम की शुरुआत 15 मई से होने जा रही है ऐसे में अनुमान है की आज एनटीए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा सकता है।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

हैल्प लाइन नंबर पर करें फोन

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अभ्यर्थी एनटीए के हेल्प लाइन नंबर 011- 40759000 या 011- 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र ईमेल- cuet-ug@nta.ac.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इन तारीखों में होगा Exam

सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एवं पेन पेपर मोड में करवाई जाएगी। पेन पेपर मोड में एग्जाम का आयोजन 15, 16, 17 एवं 18 मई और सीबीटी मोड में परीक्षा का आयोजन 21, 22 एवं 24 मई 2024 को करवाया जाएगा। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *