Jalandhar News: जालंधर में भाजपा नेता के घर हमला, मची अफरा तफरी

Daily Samvad
2 Min Read
BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 13 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में भाजपा नेता के घर पर हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जिला देहात पुलिस के थाना पतारा के अधीन पड़ते गांव चांदपुर में रात को भाजपा नेता के घर पर हमला हुआ है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक रात के 1.45 बजे गेट फांदकर भाजपा नेता के घर में घुसे नकाबपोश 2 युवकों ने अंदर खड़ी ब्रिजा गाड़ी को आग लगा दी। भाजपा के यूथ प्रधान सुखप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग रात 10 बजे सो गए थे।

Jalandhar News: जालंधर में भाजपा नेता के घर हमला, मची अफरा तफरी

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

सुबह 2 बजे के बाद गाड़ी का सायरन बजने की आवाज उसकी पत्नी ने सुनी, जिसके बाद वह दोनों बाहर आ गए। देखा कि उनकी ब्रिजा गाड़ी आटो-मैटिक को आग लगी हुई थी। जिसके बाद तुरंत परिवार वालों व मजदूरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

वहीं भाजपा नेता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद थाना पतारा की पुलिस वहां आ गई और उनके बयान लिए हैं। घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए तो उसमें नकाबपोश 2 युवक कैद पाए गए लेकिन उनके चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *