Jalandhar News: राकेश राठौर ने संभाली भाजपा स्पोर्ट्स सेल के साथ सुशील रिंकू के चुनाव प्रचार की कमान

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 617 शब्द|📅 13 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व राकेश राठौर ने भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष कुणाल गोस्वामी मांगा पहलवान की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में चुनावी सभा में उनके हक में चुनाव प्रचार करते हुए सग्गर कॉलोनी में गुलशन कपूर एवं अजय कपूर द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित किया।

जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, मंडल महामंत्री दिनेश महेंद्रु, अनिल शर्मा, जिला सचिव अमित भाटिया, अशोक चड्ढा, अशोक जगोता, यजीत हुरिया, नितिन बहरोल, वरुण नागपाल, राजन शर्मा, हेमंत पाठक, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

जिसमें राकेश राठौर ने कहा कि आज पूरे देश में सभी पार्टियों देश के विकास को लेकर चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि उन सभी का सिर्फ एक ही एजेंडा है कि वह मोदी को हराए और अपने आप को बचाए। क्योंकि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के सभी भ्रष्टाचारियों को जमानत पर लाकर खड़ा कर दिया है। केंद्र में मोदी की सरकार के विकासवादी सोच को लेकर आज समाज का हर वर्ग भाजपा के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित है।

भाजपा ही जालंधर के लोगों को सुरक्षा दे सकती

राठौर ने कहा कि केवल भाजपा ही जालंधर लोकसभा हलके के लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और हम सभी के उज्जवल भविष्य को धरातल पर लागू कर सकती है। राठौर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बनकर पंजाब में ऊबरेगी और आगामी चुनावों में इस बार भाजपा को विजय का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता।

पंजाब के लोग डरे और सहमे हुए

राठौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की घटिया कारगुजारी को देखते हुए पंजाब के लोगों को केवल भाजपा में ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में अराजकता पूरे जोरों पर चल रही है तथा हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है। पंजाब के लोग डरे हुए हैं और सहमे हुए हैं। राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब में अमन और शांति स्थापित कर सकती है।

पंजाब में पहले से कई गुना बढ़ा नशा

राठौर ने कहा कि क्या आज पंजाब में नशा कम हुआ है बल्कि पहले से भी कई गुना बढ़ चुका है और पंजाब का युवा आज नशे के दलदल में गिरता जा रहा है। आज जालंधर की सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गढो में सड़के दिख रही हैं। गंदगी चारों ओर बुरी तरह फैली हुई है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो महिलाओं को हजार रुपए देने का वादा कर सत्ता में आए थे वह भी पूरा नहीं किया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पंजाब की मां और बहनों का ₹25000 से भी ज्यादा का बकाया पंजाब सरकार की तरफ खड़ा हो चुका है। उन्होंने सग्गर कॉलोनी निवासियों को यह अपील की कि वह खुद तो भाजपा के पक्ष में वोट डालें, बल्कि अपने सभी रिश्तेदार सगे संबंधियों को भी भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करें और जालंधर को विकास की रफ्तार को देश के विकास की रफ्तार के साथ मिलाए।

इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रंजीत विर्दी, दविंदर चावला ,विनीत गुप्ता, नितिन शर्मा, दिनेश सहगल, रेनू कपूर, मोनिका कपूर, रितु वर्मा, फुला ग्रोवर, दिनेश वर्मा, वंश कपूर, हरीश मागो, नरेश मागो, नैंसी गोस्वामी, अशोक चड्ढा एवं अशोक जगोता व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *