PM Modi In Patna Sahib: पगड़ी पहने पीएम मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा, कतार में बैठे लोगों को परोसा लंगर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 13 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Modi In Patna Sahib: प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर रविवार शाम को पटना पहुंचे। रविवार को उन्होंने पटना में रोड शो किया। प्रधानमंत्री ने पटना के राजभवन में रात भी बितायी।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इसके बाद आज सुबह तख्त श्री पटना साहिब नतमस्तक हुए। यहां प्रधानमंत्री पगड़ी पहनकर गुरु घर पहुंचे। इस बीच उन्होंने सेवा भी की जिसमें उन्होंने संगत को लंगर परोसा। तख्त श्री पटना साहिब सिखों के पांच तख्तों में से एक है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

पीएम मोदी ने सिखों की पगड़ी बांधी और पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और प्रधानमंत्री ने यहां लंगर भी खाया। पटना साहिब गुरुद्वारे से पीएम मोदी सीधे हाजीपुर जाएंगे जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

कड़ी सुरक्षा के किए गए इंतजाम

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर आयोजन समिति की ओर से पहले से ही विशेष तैयारी की गयी थी। पीएम मोदी ने दरबार साहिब में माथा टेका। यहां प्रधानमंत्री का गुरुघर की गरिमा के अनुरूप स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री के गुरुद्वारे पहुंचने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन की टीम हाई अलर्ट मोड पर दिखी।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *