Punjab News: पंजाब में होटल कारोबारी से गैंगस्टर ने मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, परिवार को मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में गैंगस्टरों (Gangster in Punjab) का आतंक जारी है। अब कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से लुधियाना (Ludhiana) के एक बड़े होटल व्यवसायी से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी (फिरौती) मांगी गई है। इसके लिए कुछ बदमाशों द्वारा फोन कर धमकी दी गई है। कारोबारी को 2 करोड़ रुपए न देने पर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

लुधियाना के मॉडल टाउन थाना में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुरक्षा का हवाला देकर पुलिस ने फिलहाल कारोबारी की पहचान को गुप्त रखा है। होटल कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के मोबाइल नंबर पर विदेश से WhatsApp कॉल की गई। उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया।

मैसेज भेजकर मांगे गए 2 करोड़

पुलिस के मुताबिक होटल कारोबारी को कॉल करने वाले ने उस नंबर पर वॉयस मैसेज भेजा और 2 करोड़ रुपए की मांग की। इसके बाद उसने नंबर ब्लॉक कर दिया था। लेकिन इसके बाद फिर से दूसरे नंबरों से कई बार कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

होटल कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 384, 387 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम आरोपी को ढूंढने में जुटी है।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *