Punjab News: नगर निगम का कर्मचारी सस्पैंड, NOC से जुड़ा है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 13 May 2024

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: Lok Sabha Election 2024 – पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी को नोटिस जारी होने के बाद नगर निगम के एक कर्मचारी को सस्पैंड कर दिया गया है। आरोप है कि उक्त कर्मचारी के कारण भाजपा (BJP) के प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) को समय से एनओसी (NOC) नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

लुधियाना नगर निगम के कमिश्नर ने एक कर्मचारी को सस्पैंड कर दिया। इसकी रिपोर्ट स्थानीय निकाय विभाग के सचिव को भेजी गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी रवनीत बिट्टू की एनओसी में हुई देरी को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है।

Ravneet Singh Bittu
Ravneet Singh Bittu

रवनीत बिट्टू ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत

रवनीत बिट्टू द्वारा भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरने से पहले नगर निगम द्वारा उनसे पिछला बकाया होने के चलते एनओसी मांगी गई थी। एनओसी समय पर न मिलने के चलते रवनीत बिट्टू ने चुनाव आयोग को शिकायत दी गई, क्योंकि चुनाव आयोग ने किसी भी उम्मीदवार को नामाकंन पत्र भरने से पहले जो एनओसी चाहिए उसके लिए 48 घंटे का समय तय किया हुआ है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

रवनीत बिट्टू ने कहा कि उन्हें 48 घंटे में एनओसी नहीं मिली जिसके चलते उन्हें नामांकन पत्र भरने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मामले में चुनाव आयोग द्वारा नगर निगम से रिपोर्ट मांगी गई। वहीं इस संबंध में नगर निगम द्वारा एक कर्मचारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *