Punjab Politics: जालंधर में भी चन्नी को मिलेगी श्री चमकौर साहिब और भदौड़ जैसी हार- सुशील रिंकू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 13 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: लोकसभा हलके में भी चरणजीत सिंह चन्नी को श्री चमकौर साहिब और भदौड़ जैसी हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि हलके के लोग बाहर से आए चन्नी को वोट डालने के पक्ष में नहीं हैं। ये विचार भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने चुनाव प्रचार के दौरान व्यक्त किये।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

रिंकू ने कहा कि वह जहां भी प्रचार के लिए जा रहे हैं, लोग उन्हें साफ शब्दों में कह रहे हैं कि वह दूसरे जिले से यहां आए चन्नी को वोट नहीं करेंगे। लोगों का कहना है कि वह वे नहीं चाहते कि चुनाव में ऐसे प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें, जिससे मिलने के लिए बाद में उन्हें मोहाली के चक्कर लगाने पड़ें।

चन्नी को हार का आभास हो चुका

सुशील रिंकू ने अपने बयान में कहा कि चन्नी को श्री चमकौर साहिब और भदौड़ जैसी हार का आभास हो चुका है, इसलिए वह अपनी आगामी हार के अहसास से बौखला चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह समाज के हर वर्ग से उन्हें प्रचार के दौरान समर्थन मिल रहा है, उससे भाजपा की जालंधर सीट पर जीत साफ नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

सुशील रिंकू ने आगे कहा कि पहले सिर्फ जालंधर शहर में भाजपा को समर्थन मिल रहा था लेकिन अब ग्रामीण इलाकों में लोग जिस तरह खुले दिल से उनका स्वागत कर रहे हैं, उससे उनकी हौंसलावजाई हुई है। रिंकू ने कहा कि पिछले आठ महीने में बतौर सांसद रहते हुए उन्होंने जालंधर की आवाज केंद्र तक पहुंचाई है और एयरपोर्ट, नेशनल हाईवे समेत तमाआगे भी उन्हें अगर जनता मौका देगी तो वह जालंधर की तरक्की के लिए दिन-रात एक करेंगे।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *