डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में बीते दिन रविवार को यहां थोड़ी मौसम ने राहत दी। वहीं आज सोमवार को पड़ रही भीषण गर्मी लोगों को जीना मुश्किल कर रही है। घर से बाहर तक निकलना मुश्किल हो गया है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
बीते दिन बरनाला, फिरोजपुर और अमृतसर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि शेष जिलों में धूप के साथ गर्मी रही। बठिंडा का तापमान सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा लुधियाना का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?
वहीं पटियाला का 39.0, चंडीगढ़ और मोहाली का 37.7, बरनाला का 77.6 और जालंधर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से 18 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना है जिसके कारण चिलचिलाती धूप रहेगी।
अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?






