Aaj ka Panchang: आज है गंगा सप्तमी, करें दान पुण्य, अक्षय फल की होगी प्राप्ति

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 14 May 2024: हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस प्रकार आज यानी 14 मई को गंगा सप्तमी और वृषभ संक्रांति है। सूर्य देव आज मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

धार्मिक मत है कि गंगा सप्तमी पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आईए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग, योग, राहुकाल के बारे में जानते हैं।

पंडित प्रमोद शास्त्री, श्री हरि दर्शन मन्दिर, अशोक नगर, जालंधर

आज का पंचांग (Panchang 14 May 2024)

गंगा सप्तमी पर वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 28 मिनट से हो रहा है। इस दिन पुष्य नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। इसके अलावा, गर और वणिज करण के योग बन रहे हैं। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक है।

स्नान-दान हेतु समय

ज्योतिषियों की मानें तो गंगा सप्तमी पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य हेतु शुभ समय सुबह 10 बजकर 56 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक है। इस समय में स्नान-ध्यान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 04 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर
  • चंद्रास्त- देर रात 12 बजकर 58 मिनट पर

पंचांग

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 07 मिनट से 04 बजकर 49 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 23 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

अशुभ समय

  • राहु काल – दोपहर 03 बजकर 41 मिनट से शाम 05 बजकर 23 मिनट तक
  • गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक
  • दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

क्या अमित शाह होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री? योगी की छिन जाएगी CM की कुर्सी? Daily Samvad












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *